खरगोन कोतवाली क्षेत्र के मांगरुल रोड पर तकरीबन आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने खूब आतंक मचाया और एक दो वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया मासूम लहूलुहान हो गई परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मिली जानकारी के अनुसार परिजन घर पर खाना बना रहे थे। बच्ची घर से बाहर निकली तो कुत्तों ने उसे घेरकर लहूलुहान कर दिया।