खरगौन: ग्राम बिलखेड़ से गोगावा स्कूल जाने वाले बच्चों ने कूड़े कचरे के ढेर एवं कुत्तों से भयभीत होकर जनसुनवाई में की शिकायत।
खरगोन। जिले के ग्राम बिलखेड़ से गोगावा पहुंच मार्ग पर फेंका जा रहा कुड़ा करकट, मवेशियों का अपशिष्ट स्कूली छात्राओं की स्कूल पहुंचने की राह में बाधा बन रहा है। कुड़े- करकट से उठती दुर्गंध के साथ ही मंडराते कुत्तों के झुंड के बीच से होकर स्कूल पहुंचने की मजबुरी से निजात पाने के लिए मंगलवार को दो दर्जन से अधिक छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंच गई। की शिकायत