कोटड़ा: सुखेर थाना क्षेत्र में हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा 5 लाख के इनामी सहित तीन को किया गिरफ्तार
Kotra, Udaipur | Jul 21, 2024 सुखेर थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का खुलासा कर पुलिस ने अन्तराष्ट्रीय गैंग के मास्टरमाईण्ड नेपाल के जिला डोटी निवासी वीर बहादुर व हिरा सिंह एवं थाना अशोक नगर ईस्ट दिल्ली निवासी अफजल खान को गिरफ्तार किया है। मुख्य अपराधी वीरबहादुर उर्फ बलबहादुर मेरठ में 7 करोड़ की लूट में वांछित 5 लाख रूपये का ईनामी बदमाश है।