बुधवार शाम 5:00 बजे एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अक्टूबर को हिवरा नदी पुलिया के पास से विद्युत लाइन के पांच सीमेंटेड पोल गिराकर अल्युमिनियम तार चोरी होने तथा साईखेड़ा रोड से तार चोरी होने की रिपोर्ट नेपानगर थाने में दर्ज हुई थी। जिसको लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।