पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया एथलेटिक्स संघ ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Purnea East, Purnia | Jun 29, 2026
पूर्णिया जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. आयोजित सम्मान समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न, पदक और माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.पूर्णिया जिले के 21 खिलाड़ियों ने कुल 27 पदक अपने नाम किए.