सिंहस्थ 2028 के लिए लाई गई लैंड पुलिंग योजना को राज्य सरकार ने निरस्त कर दी है सोमवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच दो घंटे चली बैठक के बाद यह निर्णय घोषित किया गया। मंगलवार 11:00 बजे के लगभग भारतीय किसान ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई।