रामपुर बघेलान: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विकास कार्यों की समीक्षा की
भोपाल स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर्स के साथ विभिन्न विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा की। सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान, संकल्प से समाधान, नारी सशक्तिकरण, पेट्रोलियम पदार्थों की