धार के डॉ. विशाल दामके को जयपुर में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार।धार जिले के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और आत्मरक्षा विशेषज्ञ डॉ. विशाल कैलाश दामके को 26 जनवरी की शाम जयपुर में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मार्शल आर्ट्स, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।