खलबुजुर्ग मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित नर्मदा पुल पर मंगलवार शाम 5:00 बजे एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। खलघाट से सेंधवा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार युवक, मनीष राठौड़ (निवासी सायता) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।