हाथरस: गांव खेड़ा परसौली में खेत पर संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में खेत पर संदिग्ध परिस्थिति एक व्यक्ति का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बंटी उर्फ नरेंद्र पुत्र दर्शन सिंह निवासी खेड़ा परसौली के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।