फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा गोवर्धन पूजा का त्योहार, गाय के गोबर से बनाए गए गोवर्धन भगवान
जनपद के विभिन्न गांव में गोवर्धन पूजा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ की जा रही है।गांव में महिलाओं ने गाय की गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई है। इसके साथ ही अन्य वस्तुएं भी गाय के गोबर से बनाई गई है। सबसे पहले खील, चीरैया और जल चढ़ाया गया है।घरों में खीर पूड़ी कचौड़ी सहित विभिन्न प्रकार के पकवान भी बुधवार दोपहर 2 बजे प्रसाद के तौर पर अर्पित किए गए।