नगर आयुक्त ने कपिलधारा कुंड व धर्मशाला का निरीक्षण किया, अवैध कब्जे से मुक्त कराने का दिया निर्देश
Sadar, Varanasi | Feb 13, 2026 महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को सलारपुर कपिलधारा स्थित कुंड एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं को देख नगर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों से पर्व से पहले सभी व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया ।