मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर सख्त, चंबल राजघाट पर ₹23 लाख की अवैध रेत नष्ट, माफियाओं में हड़कंप
मुरैना जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आज रविवार क़ो चंबल राजघाट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने 1150 ट्रॉली अवैध रेत को दो जेसीबी मशीन से नष्ट किया, जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई गई। सुबह से शाम तक चले अभियान में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।