बैतूल नगर: कॉलेज चौक पर फिर हादसा! अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बदहाल सड़क बनी जानलेवा
बैतूल शहर के कॉलेज चौक पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है, जिसने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर अर्जुन नगर निवासी 32 वर्षीय रितेश पिता भुरा राठौर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कॉलेज चौक पर एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो