विभूतिपुर: विभूतिपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 1 महीने में 6 लोगों की मौत, सावधानी बरतने की आवश्यकता
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में विगत एक महीने के भीतर 6 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि डूबने के कारण घर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई घर का कमाऊ सदस्य ही नहाने के क्रम में डूब गया। लोगों को इससे सीख लेने की जरूरत है।