हाथरस: सदर के ओवरब्रिज पर बाउंड्री से टकराया ट्रैक्टर, एक्सल टूटने से हुआ हादसा, लगा जाम, बाजरे की बोरियां लदी थीं
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे के लगभग अचानक से एक चलते हुए ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया और वह अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की बाउंड्री से जा टकराया इस घटना में ट्रैक्टर पर बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल भर्ती कराया मौके पर वाहनों की लाइन लग गई जिससे जाम लग गया पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को हटवा कर जाम सुचारु कराया हैं