हाजीपुर सदर अस्पताल में मंगलवार को एक युवक को चोरी के आरोप में लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि युवक के खिलाफ चोरी का मामला किसी ने थाने में दर्ज नहीं कराई है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर पीटने वालों का पहचान किया जा रहा है जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।