चूरू: झींगा-पालन से बदली तकदीर, खारे पानी से झींगा पालन अपनाकर बीकानेर शहर छोड़ गांव लौटे राजियासर के नरेन्द्र सिंह राठौड़
Churu, Churu | May 9, 2026 राजस्थान के शेखावाटी में भूगर्भीय खारे पानी की समस्या लंबे समय से किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी चुनौती रही है। खेती की घटती संभावनाएं, सीमित रोजगार और आर्थिक संकट के कारण हजारों लोगों को गांव छोडक़र शहरों की ओर पलायन करना पड़ा। लेकिन बीकानेर से वापस राजियासर गांव लौटे नरेन्द्र सिंह राठौड़ झींगा पालन अपना कर अब इसकी प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरे है।