फतेहाबाद: डौकी के ग्राम बाजिदपुर में पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश जारी, नहीं मिला कोई सुराग
डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक की घटना के दूसरे दिन भी उसकी तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तलाशी अभियान में देरी से नाराज ग्रामीणों ने बाजिदपुर पुल पर जाम लगा दिया। फतेहाबाद के ग्राम पारोली सिकरवार निवासी आकाश पुत्र देशराज ने मंगलवार शाम यमुना नदी में छलांग लगा दी थी।