गुना शासकीय पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने 18 नवंबर दोपहर को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। छात्र-छात्राओं ने कहा, जीवाजी विश्वविद्यालय ने बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम 4 नवंबर को जारी किए है। सितंबर महीने में परीक्षा हुई थी, करीब 300 विद्यार्थियों को लगातार दूसरी बार 0 से 2 नंबर देकर सप्लीमेंट्री एटीकेटी दे दी है। डीएम से उच्च जांच की मांग की है।