शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने नटेरन जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा जागीर और ग्राम बील खेड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर ग्रामीणों को नई सौगातें दीं। भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात विधायक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।