हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा होली मिलन एवं फाग उत्सव का आयोजन 7 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से सिविल लाइन थाना के पास स्थित मां रेवा गार्डन में आयोजित होगा, जिसमें समाज के सभी परिवारों को आमंत्रित किया गया है। संतों के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन प्रभु प्रसादी भोजन के वितरण के साथ होगा।