बांधवगढ़: गंभीर मरीज की मदद को आगे आई रेडक्रॉस सोसायटी, उपचार के लिए ₹5 हजार की आर्थिक सहायता
उमरिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित एक जरूरतमंद महिला के उपचार के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। ग्राम पटौरियाखुर्द निवासी नरेश महर के आवेदन पर कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी की जिला अध्यक्ष श्रीमती राखी सहाय के निर्देशानुसार सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। पीड़ित ने आभार जताया।