दुर्ग: जिले के नंदिनी टाउनशिप में मां-बेटी की आग में झुलसकर हुई मौत
Durg, Durg | Jul 21, 2025 दुर्ग जिले की नंदिनी टाउनशिप में मां-बेटी की आग में झुलसकर दर्दनाक मौत, पुलिस अधिकारी ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी देते हुए कहा कि घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब घर के अंदर अचानक आग लग गई। उस वक्त मां जागेश्वरी और उनकी बेटी ही घर में मौजूद थीं। जागेश्वरी के पिता, जो बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे।