चरपोखरी: चरपोखरी से बोल बम के जयकारे के साथ कांवरियों का जत्था रवाना, कांवर में जल भरकर बाबा धाम की ओर पैदल यात्रा
सावन माह की पावन शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड से कांवरिया संघ के 10 सदस्यीय जत्था सोमवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। बोल बम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किया, जहां गंगा स्नान के बाद वे कांवर में जल भरकर बाबा धाम की ओर पैदल यात्रा करेंगे।