पेटरवार: रजरप्पा मोड़ पर बाइकों की टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोग घायल, 2 रेफर
पेटरवार: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 के पेटरवार-गोला मार्ग पर शनिवार को दिन के करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के चरगी घाटी स्थित रजरप्पा मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके की नजाकत को देखते हुए फरार हो गया।