पन्ना: रफ़्तार का क़हर: पन्ना में नशेड़ी ट्रैक्टर चालक ने यात्री बस को मारी टक्कर, मची चीख़-पुकार, बाल-बाल बचे राहगीर!
Panna, Panna | Jun 7, 2026 पन्ना-अमानगंज मार्ग के द्वारी बस स्टैंड पर आज दोपहर उस वक्त अफ़रा-तफ़री मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने यात्रियों से भरी 'नाजिस बस' को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में धुत था। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शराबी चालक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।