गैरतगंज: देवनगर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी, कीचड़ और गंदगी से ग्रामीण परेशान
जनपद पंचायत गैरतगंज के ग्राम पंचायत देवनगर में स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है। जहाँ सफाई नहीं होने के कारण गलियां और मुख्य मार्ग कचरे से पट गए हैं। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार हल्की बारिश होते ही चोक नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं।