गिरिडीह: गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉ. विशाल कुमार लाल ने 94 वर्षीय बुजुर्ग का कूल्हे की हड्डी का किया सफल ऑपरेशन
बरगंडा रोड स्थित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल कुमार लाल ने 94 वर्षीय बुजुर्ग का कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया। बुधवार को 4 बजे नर्सिंग होम से इसकी जानकारी दी गई।ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।