बांका: पीएम के जन्मदिन पर गांधी चौक में भाजपा सदस्य ने 75 किलो का केक काटा
Banka, Banka | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बांका में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल कुमार सिंह की अगुवाई में बुधवार की शाम 6 बजे गांधी चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 75 किलो का विशाल केक काटा गया जबकि महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 75 दीप जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।