चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत स्थित सिजबेड़िया गांव को आजादी के बाद पहली बार सड़क से जोड़ दिया गया है। विधायक समीर कुमार मोहंती की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2.17 करोड़ की लागत से भालुकापहाड़ी मुख्य पथ से गांव तक एक किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा किया।