नसीराबाद: नसीराबाद छावनी बोर्ड में 120 कार्मिकों के PF-ESIC कटौती के बिना भुगतान का मामला
अजमेर जिले के नसीराबाद छावनी बोर्ड में 2022-23 के मैनपावर टेंडर में PF और ESIC कटौती के बिना 120 कार्मिकों का भुगतान देने का आरोप सामने आया है। वरिष्ठ लिपिक शिवराम ने तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी और अहमदाबाद की फर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।