बदायूं: कछला गंगा स्नान करने जा रहे बाइक सवार श्रद्धालु मां - बेटा पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से हुए घायल
Budaun, Budaun | May 25, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय केशव पुत्र नंदलाल अपनी 45 वर्षीय मां राम किशोरी पत्नी नंदलाल के साथ सोमवार 10 बजे के आसपास बाइक द्वारा दशहरा पर्व पर कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने जा रहा था। तभी बरेली - मथुरा हाइवे पर बुटला वोर्ड गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गई।