दतिया में सोमवार को आजाद समाज पार्टी ने बागेश्वर धाम के महंत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह यादव ने आयोजित आमसभा में कहा कि, देश में पं. धीरेंद्र शास्त्री जैसी ताकतें समाज में फूट डालने और लोगों को जातियों में बांटने का काम कर रही हैं। हम पर सनातन विरोधी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।