बक्सर: पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर परिषद सभागार में लोक कल्याण मेला आयोजित, दी गई जानकारी
Buxar, Buxar | Sep 26, 2025 बिहार के बक्सर में नगर परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। इस बैठक में शहरी फुटकर दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना के दूसरे चरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को 2:00 बजे अपराह्न में आयोजित की गई.