कटंगी: बावनथड़ी नदी में बनी अस्थाई सड़क पानी में बही, यात्री बसें और मालवाहक वाहनों की आवाजाही फिर बंद
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित बावनथड़ी नदी पर निर्मित पुल एक बार फिर सुर्खियों में है। राजीव सागर बांध से छोड़े गए पानी ने बावनथड़ी नदी के भीतर बोनकट्टा में बनी अस्थाई सड़क को बहा दिया। इसके चलते दो राज्यों के बीच भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। ट्रक, यात्री बसें और मालवाहक वाहन अब इस मार्ग से नहीं गुजर पा रहे हैं। रविवार की देर रात यह अस्थाई सड़क