डीग: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं को डीग किले में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, आदेश जारी
Deeg, Bharatpur | May 29, 2026 ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा और अधिक मास मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने ऐतिहासिक डीग किले में शुक्रवार से निःशुल्क प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी है। यह व्यवस्था 15 जून 2026 तक लागू रहेगी।