इगलास: इगलास क्षेत्र में भारतरत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Iglas, Aligarh | Apr 14, 2026 इगलास :क्षेत्र में भारतरत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बा के गौंडा रोड स्थित बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाबा साहब के अनुयाईयों सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कस्बा के साथ ही समीपवर्ती गांवों भी जयंती मनाई गई।