चंदौली: शास्त्री नगर उसरा में दामाद ने सास की बेरहमी से पिटाई की, पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, हालत गंभीर
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर स्थित उसरा पर शुक्रवार को पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी दामाद ने अपनी सास की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पहुंची पुलिस ने घायल मालती देवी पत्नी स्वर्गीय शिवबचन 58 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।