गोहपारु: बस स्टैंड गोहपारू में अव्यवस्थित वाहन खड़े होने से लगा जाम, राहगीर परेशान
शहडोल रविवार को लगभग 5:00 बजे तक बस स्टैंड गोहपारू में अव्यवस्थित वाहन खड़ा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही है, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सब्जी की दुकान बीच सड़क पर लगी रहती है,जिसके कारण वाहन अव्यवस्थित खड़े होते हैं, और आए दिन बस स्टैंड गोहपारू में जाम की स्थिति बनी रहती है, रविवार को भी काफी देर तक जाम लगा रहा है।