परसिया: लोनापठार: जहर खाने से युवक की मौत, दो दिन पहले दुर्घटना होने से था तनाव में
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के लोनापठार गांव में सोमवार को युवक ने जहर खा लिया।उसे एंबुलैंस से परासिया अस्पताल लाया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को छह बजे शव का पेास्टमार्टम किया गया।मृतक युवक सरित इनवाती उम्र अठारह साल लोनापठार का ही निवासी था। छिंदवाडा में रहकर काम करता था। दो दिनों पहले छिंदवाडा में रोटरी के समीप उसका एक्सीडेंट हुआ था।