बीना: मिशन कंपाउंड के पीछे खेतों में भयंकर आग, तेज हवा से रिहायशी बस्ती तक पहुंची लपटें, लोग दहशत में
Bina, Sagar | May 31, 2026 मिशन कंपाउंड के पीछे खेत की नरवाई में शनिवार की रात अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण यह आग तेजी से रेवासी क्षेत्र तक पहुंच रही थी। वहीं खेत के बाजू से मिशन कंपाउंड हाउसिंग बोर्ड, जनपद पंचायत कार्यालय कृषि विभाग कार्यालय स्थित है।तेजी से फैल रही आग को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए।