जौरा: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Joura, Morena | Jul 3, 2026 जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन जौरा। जिला कांग्रेस कमेटी जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सिकरवार अर्हेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम शुभम शर्मा को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देकर जन समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।