प्रयागराज: महाकुंभ नगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पवित्र गंगा की धारा में लगाई आस्था की डुबकी
संगम तट पर लगातार गणमान्य अतिथियों का आगमन जारी है,आज शनिवार को केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रयागराज के महाकुंभ नगर पहुंचे,जहां पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाई है,इस दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।