हाजीपुर: वैशाली के केशवपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर
वैशाली थाना क्षेत्र के केशवपुर में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड के भगवारा निवासी 55 वर्षीय सुरेश शाह को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना शनिवार के दिन के लगभग 10:00 बजे की है। उनके दामाद शत्रुघन कुमार ने बताया कि सुरेश शाह पेशे से सब्जी विक्रेता हैं।