करनपठार पुलिस एवं चौकी सरई की टीम ने मंगलवार 2:00 बजे कार्रवाई करते हुए दो वसूली वारंट तथा विद्युत अधिनियम की धारा 135 के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अशोक सिंह और रोविंद्र कोल लंबे समय से इस मामले में फरार चल रहे थे जिस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और इसके पालन में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।