संग्रामपुर: संग्रामपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली, किसानों को भारी नुकसान
संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत मौजमपुर गांव के बहियार में शुक्रवार दोपहर 3 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से निकली चिंगारी पहले एक पेड़ में लगी, फिर तेजी से खेतों में फैल गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 2 बीघा में खड़ी पकी फसल को अपनी चपेट