मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, 5 घंटे जाम के बाद प्रशासन के आश्वासन पर हटा जाम
डालटनगंज–पांकी मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा चौक के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार रामरेखा पासवान की मौत हो गई। वह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे और शहर के एक दवा प्रतिष्ठान में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। हादसे के बाद इलाज के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर द