बेनीपुर: अलीनगर पहले ही प्रयास में बीपीएससी पास कर बीडीओ बने राहुल कुमार ,जदयू नेताओं ने किया सम्मानित
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के तारहीह प्रखंड अंतर्गत सकतपुर पंचायत के शेरपुर नारायणपुर निवासी राहुल कुमार ने पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर प्रखंड विकास पदाधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है