ग्वालियर गिर्द: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने झांसी रोड थाने पर किया धरना प्रदर्शन, थाना प्रभारी पर झूठी FIR करने के लगाए आरोप
झांसी रोड थाने पर सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और जोरदार धरना प्रदर्शन किया साथ हि पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल भीम आर्मी का आरोप है कि झांसी रोड थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के दलित युवाओं और कार्यकर्ताओं पर झूठी FIR दर्ज की गई है उनका का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करने के बजाय एकतरफा कार्यवाही कर रही है।